4:01 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं गौशाला प्रकरण में राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, पशु चिकित्सा अधिकारी के निलंबन की मांग

बदायूं

म्याऊं गौशाला प्रकरण में राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन, पशु चिकित्सा अधिकारी के निलंबन की मांग

अजय अलापुर संवाददाता

दातागंज। म्याऊं विकासखंड की गौशालाओं में कथित वित्तीय अनियमितताओं और गोवंश की देखरेख में लापरवाही के आरोपों को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन BDO एवं नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन ब्रज प्रांत मंत्री पंकज गुप्ता के नेतृत्व में दिया गया।
ज्ञापन में म्याऊं के ग्राम नवाबगंज स्थित गौशाला की व्यवस्थाओं, चारे-पानी की उपलब्धता और गोवंश की मृत्यु के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। संगठन ने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ जांच कर निलंबन की कार्रवाई किए जाने की मांग भी रखी।
संगठन ने आरोप लगाया कि पूर्व में मुख्यमंत्री के ऑनलाइन संदर्भ IGRS संख्या 40014926041834 के माध्यम से शिकायत की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में ग्राम प्रधान से कथित वसूली और शिकायतों से जुड़े आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
राष्ट्रीय बजरंग दल ने चेतावनी दी कि सात दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान कर्ण, दक्ष, अजय राजपूत, अभिषेक, शिवम गुप्ता, विकास, ओमेंद्र, पंकज और अंकित सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस