1:47 pm Tuesday , 22 September 2026
BREAKING NEWS

जीवन का वास्तविक लक्ष्य

  धन, संपत्ति, शक्ति और विद्या जीवन के लिए आवश्यक साधन हैं, लेकिन इन्हें ही जीवन का अंतिम लक्ष्य मान लेना उचित नहीं है। इनसे हमें सुविधाएँ तो मिल सकती हैं, परंतु मन को स्थायी संतोष और आत्मिक तृप्ति नहीं मिलती

  मनुष्य का वास्तविक लक्ष्य दुःखों से मुक्त होकर पूर्ण आनंद प्राप्त करना, ईश्वर की अनुभूति करना और दूसरों को भी सुख एवं शांति का मार्ग दिखाना है

  इसलिए जीवन में भौतिक आवश्यकताओं और आध्यात्मिक विकास के बीच संतुलन होना चाहिए। धन कमाना, परिवार चलाना और अपनी आवश्यकताओं को पूरा करना आवश्यक है, लेकिन यदि हमारा पूरा जीवन केवल धन कमाने, खर्च करने और भौतिक वस्तुओं को इकट्ठा करने में ही बीत जाए, तो जीवन के गहरे उद्देश्य से हम दूर हो सकते हैं

  हमें अपने जीवन में अनावश्यक इच्छाओं और अत्यधिक भोग-विलास में समय न लगाकर धर्मानुसार धन कमाने के साथ समाज सेवा, ईश्वर-स्तुति, प्रार्थना, उपासना और ध्यान के लिए भी समय निकालना चाहिए

  ध्यान में सफलता केवल बैठने से नहीं मिलती। हमारे व्यवहार, सत्य आचरण और जीवनशैली का भी उस पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जैसे-जैसे हम योग, सत्य और सदाचार को अपने जीवन में अधिक महत्व देंगे, वैसे-वैसे हमारा मन अधिक शांत और स्थिर होता जाएगा

सार

धन जीवन चलाने का साधन है, जीवन का अंतिम उद्देश्य नहीं। साधन और साध्य में अंतर समझकर भौतिक जीवन के साथ आध्यात्मिक जीवन का भी विकास करना ही संतुलित जीवन है
योग चिंतन जप और ध्यान

विज्ञापन एक्सप्रेस