उपजिलाधिकारी गौरव आर्य का किया सम्मान
बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान एवं समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने बिल्सी के नवागत उपजिलाधिकारी गौरव आर्य से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर आचार्य संजीव रूप ने उन्हें वैदिक साहित्य भेंट करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
आचार्य संजीव रूप ने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच सकारात्मक समन्वय से क्षेत्र के विकास तथा जनकल्याण के कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने उपजिलाधिकारी गौरव आर्य के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर का चित्र भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जिसमें आचार्य संजीव रूप द्वारा उपजिलाधिकारी गौरव आर्य को वैदिक साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


