बिल्सी। सोमवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गेट पर समाजवादी छात्र सभा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। कैंप में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान छात्रों ने पेपर लीक, छात्रसंघ बहाली, फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण, मुफ्त पढ़ाई, रोस्टर प्रणाली, पुस्तकालय निर्माण और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में नियुक्तियों में पारदर्शिता समेत विभिन्न मुद्दे उठाए। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी ने कहा कि छात्र सभा का उद्देश्य केवल सदस्य बनाना नहीं, बल्कि युवाओं को उनके अधिकारों और सामाजिक न्याय के मुद्दों से जोड़ना है। जिला महासचिव चेतन यादव ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और सामाजिक सम्मान के सवालों को लेकर छात्र और नौजवान मजबूती से अपनी आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्र सभा पीडीए की विचारधारा को युवाओं और गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इधर, बदायूं रोड स्थित रामप्रसाद मैमोरियल गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज हैदलपुर पर विधानसभा अध्यक्ष उदय शाक्य के द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से संवाद कर उन्हें समाजवादी विचारधारा से जोड़ते हुए सदस्यता दिलाई गई तथा शिक्षा से संबंधित उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। इस मौके पर सपा के जिला महासचिव उदयवीर सिंह शाक्य समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


