बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक परिसर में सोमवार को ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत लगे सात दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का विधायक हरीश शाक्य ने शुभांरभ किया। विभिन्न विभागों से अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से लोगों को जानकारी दी। विधायक ने गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म पूरी की। उन्होंने महिला को शुभकामनाएं देते हुए आने वाले शिशु के स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना की। उन्होनें कहा कि ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने और जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, बीडीओ शैली गोविल, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, निखिल सक्सेना, राहुल शाक्य, रामरक्षपाल सिंह, राहुल माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, रामौतार पाल, सलीम मियां, अशोक भारती आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


