11:52 pm Monday , 21 September 2026
BREAKING NEWS

*38000 रुपए का बिजली बिल देखकर महिला दुकानदार के उड़े होश*

सहसवान (बदायूं)सहसवान मामला रोडवेज के पास वर्मा जी मार्केट का है। नेहा वर्मा पत्नी स्वर्गीय मनुराज वर्मा ने बिजली विभाग द्वारा रीडिंग से अधिक बिल बिजली विभाग द्वारा भेजे जाने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। महिला नेहा वर्मा का कहना है कि बिजली के मीटर में आग लग जाने के कारण 12 / 5 / 2026 को मी रोहित शर्मा जीएमटी द्वारा बदल गया था। मी बदलते समय रीडिंग 1059 थी। और 1050 रीडिंग तक का बिल नेहा वर्मा जमा कर चुकी थी। अब 3 महीने बाद नेहा वर्मा की दुकान का बिल 38000 का आया। जिसको देखकर नेहा वर्मा के होश उड़ गए।
ऐसा नहीं है की नेहा वर्मा एक अकेली ऐसी उपभोक्ता है जिसके साथ ऐसा हुआ है नगर में इस तरह सैकड़ो हजारों ऐसे उपभोक्ता है जो इन परिस्थितियों से आए दिन जूझते रहते हैं। इस तरह की घटनाओं का मुख्य कारण उपभोक्ता को मानकों की जानकारी ना होना है। मानको की जानकारी न होने के कारण उपभोक्ता बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी से बात करने में असमर्थ होता है। जिसका फायदा बिजली विभाग के कर्मचारी अच्छी तरह से उठाना जानते हैं। उपभोक्ता की इसी दुखती रग रग को दबाकर बिजली विभाग के कर्मचारी उसका आर्थिक लाभ उठाते हैं। अब सवाल उठता है की नेहा वर्मा जैसी महिला पति की गैर मौजूदगी में बच्चों के पायल पोषण की व्यवस्था करें या फिर बिजली विभाग के चक्कर काटे? अब देखना यह है की नेहा वर्मा को बिजली विभाग से न्याय मिलता है या नहीं। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस