10:03 pm Monday , 21 September 2026
BREAKING NEWS

सात दिवसीय सेवा शिविर में मिलेगा योजनाओं का लाभ, विधायक बब्बू भैया ने किया शुभारंभ

बदायूं

सात दिवसीय सेवा शिविर में मिलेगा योजनाओं का लाभ, विधायक बब्बू भैया ने किया शुभारंभ

केशव गुप्ता

उसावां। उत्तर प्रदेश शासन के “विकसित उत्तर प्रदेश, समृद्ध उत्तर प्रदेश” संकल्प के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड उसावां परिसर में सात दिवसीय सेवा शिविर एवं स्टॉल का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन 21 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ एवं एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि विकासखंड उसावां से संबंधित विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को शिविर में अपनी समस्याओं, लंबित कार्यों एवं योजनाओं से जुड़ी दिक्कतों के समाधान का अवसर मिलेगा। विधायक ने लाभार्थियों से अपील की कि वे सात दिनों के दौरान शिविर में पहुंचकर अपने रुके हुए कार्यों के संबंध में जानकारी दें और पात्र योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी पात्र व्यक्ति को सरकारी सुविधा से वंचित न रहना पड़े।
इस मौके पर सर्किल अधिकारी अशेष नाथ, खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला, एडीओ पंचायत दिनेश सिंह, एमओआईसी सर्वेश कुमार, मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस