बदायूं
समरेर में सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ, पात्रों को एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं
केशव गुप्ता
समरेर। विकासखंड समरेर में सोमवार को ‘विकसित भारत 2047 सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सात दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ एक ही छत के नीचे पात्र लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।
सात दिवसीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी और उनका लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #विकसित_भारत_2047 #राजीव_कुमार_सिंह_बब्बू_भैया #विधायक_दातागंज #समरेर


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


