7:05 pm Monday , 21 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में लिंटर गिरने से दो लोगों की मौत

बदायूं में लिंटर गिरने से दो लोगों की मौत:एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा, तीसरे की हालत गंभीर

बदायूं में रविवार देर शाम एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर ढह गया। इस हादसे में शाहजहांपुर से रिश्तेदारी में आए एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक घायल को हायर सेंटर भेजा गया है। यह हादसा उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नासीर नगर गांव में हुआ।

गांव के दलवीर उर्फ पन्नालाल अपने नए मकान का लिंटर डलवा रहे थे। इसी दौरान मकान के पिछले हिस्से का लिंटर अचानक ढह गया। मलबे में शाहजहांपुर जिले के मदनपुर गांव निवासी 28 साल के अवनीश और गांव के चंद्रभान दब गए।

लिंटर गिरते ही गांव के लोगों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने उसहैत थाना पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला।

हादसे में अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। दलवीर उर्फ पन्नालाल और चंद्रभान घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। दलवीर का इलाज अभी भी चल रहा है। वहीं, देर रात चंद्रभान ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अवनीश की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम विनोद कुमार सिंह भी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

गांव के दलवीर उर्फ पन्नालाल अपने नए मकान का लिंटर डलवा रहे थे।
परिवार के लोगों ने बताया कि अवनीश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी छह साल पहले शादी हुई थी। अवनीश रिश्तेदारी में नौगवां नासीर नगर गांव आया था, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे के बाद परिवार का बुरा हाल है। अवनीश की मौत के बाद उसकी बेटी के पालन-पोषण की चिंता भी परिवार को सता रही है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस