7:06 pm Monday , 21 September 2026
BREAKING NEWS

दातागंज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी में जुटे कश्यप समाज के प्रबुद्धजन

दातागंज में सामाजिक समरसता संगोष्ठी में जुटे कश्यप समाज के प्रबुद्धजन

केशव गुप्ता

दातागंज। विधानसभा क्षेत्र दातागंज में सोमवार को ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कश्यप समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं के साथ शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक एकजुटता को लेकर संवाद किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप ने भी सहभागिता की। इस दौरान समाज के बंधुओं और युवाओं से शिक्षा, स्वरोजगार तथा संगठित प्रयासों के माध्यम से विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
संगोष्ठी में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ के साथ कश्यप समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवा साथियों ने संवाद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक एकजुटता के माध्यम से समाज को निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए संचालित योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस