7:05 pm Monday , 21 September 2026
BREAKING NEWS

विमर्श हेड बॉय वर्षा बनी हेड गर्ल ब्लूमिंग डेल स्कूल में हुआ अलंकरण समारोह

दिनांक – 21 सितम्बर 2026
दातागंज ब्लूमिंग डेल स्कूल में अलंकरण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ | कार्यक्रम में अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को एक वर्षीय छात्र संसद के गठन में बैज लगाकर विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौपी गयी | कक्षा १२ के छात्र विमर्श श्रोत्रिय को हेड बॉय एवं छात्रा वर्षा को हेड गर्ल मनोनीत किया गया |
स्वागत सम्मान के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लूमिंग डेल विद्यालय की मुख्य शाखा के प्रधानाचार्य संजीव राठौर शैक्षणिक व्यवस्था प्रमुख सबा खान ने ज्ञानदायनी माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया | प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य ने कार्यकारणी की घोषणा करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि मनोनीत किये गए सभी पदाधिकारी अपने-अपने उत्तरदायित्य का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे | विद्यालय की गरिमा के अनुरूप कार्य करके स्कूली व्यवस्थाओं में अपना सहयोग प्रदान करेंगे |
छात्र संसद में कक्षा-11 के मोहिब खान को डिप्टी हेड बॉय, ऋचा तोमर को डिप्टी हेड गर्ल बनाया गया | यदुवीर सिंह एवं महिमा पाली को अनुशासन प्रमुख का दायित्व दिया गया | यश प्रताप सिंह और पूर्वी वर्मा को क्रीड़ा प्रमुख बनाया गया | काव्या सक्सेना को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख एवं परी गुप्ता, नूरुल खान को उनका सहयोगी बनाया गया | ईको क्लब हेड की जिम्मेदारी रिद्धिमा गुप्ता को सौपी गयी | सदस्य के रूप में आरोही गुप्ता एवं अदिति पाराशर को रखा गया | इसके अलावा ब्लू, रेड, ग्रीन तथा येलो हाउस के प्रमुख भी मनोनीत किये गए | सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी | कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ | संचालन अध्यापिका ऋचा सिंह एवं हिन्दी प्रवक्ता के०डी०पाठक ने सयुंक्त रूप से किया | अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया |
कार्यक्रम में विद्यालय के स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता एवं श्वेता मेहंदीरत्ता ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर बधाई दी | इस अवसर पर विद्यालय परीक्षा प्रमुख दुर्गेश झा, विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी यादव एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाए उपस्थित रहे |

विज्ञापन एक्सप्रेस