6:51 pm Monday , 21 September 2026
BREAKING NEWS

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल*

बदायूं

*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल*

*सहसवान।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक सहसवान धनंजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने 10 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन को गांव के ही कुछ लोग बहला-फुसलाकर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 339/2026 में सुसंगत धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक रोहित सिंह, कांस्टेबल अजीत कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल शशिकांत की टीम ने आरोपी को ग्राम चमरपुर से पहले स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप पुत्र छिद्दा, निवासी पटई खादर, थाना रहरा, जनपद अमरोहा, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी – सोनिका, जगवती व हजारी निवासी चंदनपुर सिथौला, थाना जरीफनगर भी नामजद हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस