बदायूं
5.150 किलो डोडा छिलका के साथ आरोपी गिरफ्तार, कुंवरगांव पुलिस की कार्रवाई
केशव गुप्ता
कुंवरगांव। थाना कुंवरगांव पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को 5 किलो 150 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को उपनिरीक्षक सुकेन्द्रपाल सिंह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सुरेश उर्फ साका पुत्र ओमकार सिंह, निवासी ग्राम फकीराबाद, थाना कुंवरगांव को एक प्लास्टिक के कट्टे में 5 किलो 150 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया गया।
मामले में थाना कुंवरगांव पर मु0अ0सं0 139/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, चोरी/बरामदगी तथा एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उ0नि0 सुकेन्द्रपाल सिंह मय पुलिस टीम शामिल रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


