4:59 pm Monday , 21 September 2026
BREAKING NEWS

महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया महिला आवास का भूमि पूजन

बदायूं

महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी अंकिता शर्मा ने किया महिला आवास का भूमि पूजन

केशव गुप्ता

बदायूं। महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बदायूं पुलिस ने पहल की है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रस्तावित महिला आवास के निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया और निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।
इस दौरान एसएसपी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी आवासीय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि वे बेहतर वातावरण में रहकर और अधिक मनोयोग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला आवास के निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए।
भूमि पूजन कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस