बदायूं
इज्ज़तनगर रेलवे -प्रमोटी अधिकारी संघ के मंडल सचिव बने प्रदीप।
बरेली 21सितंबर।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रमोटी अधिकारी संघ, इज्जतनगर मंडल की कार्यकारिणी बैठक रविवार को इज्जतनगर स्थित अधिकारी क्लब में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उप मुख्य इंजीनियर (गतिशक्ति) प्रदीप को मंडल सचिव मनोनीत किया गया।
बैठक का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सहायक मंडल सचिव आनंद कुमार ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव निजी सचिव-।/ मंडल रेल प्रबंधक श्रीनिवास बाबू सक्सेना ने रखा।
बैठक में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पाद), कारखाना प्रदीप कुमार, मंडल संरक्षा अधिकारी एवं संघ के उपाध्यक्ष राकेश कुमार मीणा समेत संघ के सभी पदाधिकारी, अधिकारी और बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त प्रमोटी अधिकारी मौजूद रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


