जिला अध्यक्ष बनते ही CO कार्यालय पहुंचे योगेश कुमार, मचा सियासी हड़कंप
सहसवान- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बदायूँ की सियासत में बड़ा दांव खेल दिया है। पार्टी हाईकमान ने युवा और तेज-तर्रार नेता योगेश कुमार को जिला अध्यक्ष – युवा प्रकोष्ठ की कमान सौंप दी है।
और अध्यक्ष बनते ही योगेश कुमार ने दिखा दिए अपने तेवर।
पदभार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों बाद आज सोमवार को योगेश कुमार सीधे सहसवान के CO अशोक कुमार से मिलने उनके कार्यालय पहुंच गए। CO से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
बताया जा रहा है कि इस शिष्टाचार भेंट के दौरान योगेश कुमार ने क्षेत्र में युवाओं से जुड़े मुद्दों, कानून व्यवस्था और सामाजिक सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।
CO अशोक कुमार ने भी युवा नेता को नई पारी के लिए दिल से बधाई दी।
मुलाकात के बाद योगेश कुमार ने कहा –
> “माननीय ओम प्रकाश राजभर जी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा। अब बदायूँ का हर युवा बोलेगा – जय सुहेलदेव! हम गांव-गांव जाकर युवाओं को सुभासपा से जोड़ेंगे।”
सूत्रों की मानें तो योगेश के जिला अध्यक्ष बनने से जिले में सुभासपा के युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। सहसवान से ही उन्होंने अपने मिशन की शुरुआत कर दी है।
अब देखना होगा कि योगेश की ये नई युवा ब्रिगेड बदायूँ की सियासत में क्या गुल खिलाती है।
[3:11 pm, 21/9/2026] Sushil Dhingra Jio: …
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


