बदायूं
तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, दो चचेरे भाइयों की मौत
केशव गुप्ता
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों शाहजहांपुर जिले के रहने वाले थे और एक रिश्तेदार के दशवां संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक तेज रफ्तार बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बच्चा सामने आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


