2:27 pm Monday , 21 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में महिला के खेत से 6 हरे पेड़ काटे, 160 कुंतल लकड़ी बेचने का आरोप।

उझानी में महिला के खेत से 6 हरे पेड़ काटे, 160 कुंतल लकड़ी बेचने का आरोप।

उझानी (बदायूं) 21 सितंबर ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही दो दबंगों पर उसके खेत में लगे 6 हरे यूकलिप्टस के पेड़ काटकर बेचने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिनी अपर्णा कुमारी पुत्री सत्यप्रकाश निवासी अब्दुल्लागंज ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव में ही गाटा संख्या 54अ, 54ब में उसकी कृषि भूमि है, जो उसके नाम खतौनी में दर्ज है। खेत में 6 यूकेलिप्टस के हरे-भरे जीवित पेड़ खड़े थे।

आरोप है कि 7 जुलाई की सुबह उसकी गैर मौजूदगी में गांव निवासी पंकज पुत्र सत्यप्रकाश और सत्यप्रकाश पुत्र रामस्वरूप ने उसके पेड़ कटवा लिए। लगभग 160 कुंतल लकड़ी को दो ट्रालियों में भरकर ग्राम वसौमा निवासी नूर मोहम्मद उर्फ नवाब के दो लड़कों को बेच दिया।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने हर्जाना मांगा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और झगड़ा-फौजदारी पर आमादा होते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस