बदायूं
उझानी में उत्तम संयम और सुगंध दशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
उझानी, बदायूं 21 सितंबर ।
दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व के छठवें दिन उत्तम संयम धर्म और सुगंध दशमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।
सुबह मंदिर में भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक और शांति धारा की गई। शांति धारा का सौभाग्य अजय जैन और आकाश जैन को प्राप्त हुआ। इसके बाद सुगंध दशमी का पूजन और हवन किया गया, जिसमें धूप खील कर सुगंध दशमी मनाई गई। पूजन क्रिया मथुरा से आए पुजारियों ने संपन्न कराई।
धर्मसभा में बताया गया कि इंद्रियों को वश में रखना और मन पर नियंत्रण रखना ही उत्तम संयम है। संयम से ही आत्मा का कल्याण होता है।
इस दौरान अनूप जैन, अरुण जैन, निखिल जैन, शशांक जैन, संचित जैन, सोनू जैन, ऋषभ जैन, अर्जित जैन, सम्यक जैन समेत सकल जैन समाज उपस्थित रहा। महिला मंडल से संगीता जैन, अनीता जैन, रूपा जैन, सीमा जैन, प्रतिभा जैन, रुचि जैन, कामिनी जैन, तृप्ति जैन, प्रतिज्ञा जैन, बीनू जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
राजेश वार्ष्णेय एमके।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


