बदायूं
निर्माणाधीन दुकान का लिंटर भरभराकर गिरा, तीन मजदूर दबे; दो की मौत, एक की हालत नाजुक
केशव गुप्ता
उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर में सोमवार को निर्माणाधीन दुकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के दौरान काम कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बुलडोजर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, तीसरे मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि लिंटर की एक बल्ली टूटने के बाद अचानक पूरा लिंटर भरभराकर गिर गया। उस समय मजदूर दूसरी बल्ली लगाने का काम कर रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर अपने बहनोई की दुकान पर लिंटर डलवाने के लिए आए थे।
हादसे की खबर से गांव में मातम छा गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटना की जानकारी जुटाते हुए राहत एवं बचाव कार्य पूरा कराया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


