10:18 am Monday , 21 September 2026
BREAKING NEWS

सखानू विद्युत घर से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं ने उठाई आवाज

सखानू विद्युत घर से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं ने उठाई आवाज

सखानू। विद्युत घर सखानू से संबंधित विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय जनता ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।
क्षेत्रीय उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत संबंधी समस्याओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों को पहले से है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक उठाए गए कदमों की स्पष्ट जानकारी जनता तक नहीं पहुंची है। इसी को लेकर उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी समस्याएं और प्रार्थना पत्र संबंधित लोगों तक पहुंचाया है।
उपभोक्ताओं ने भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे मामले में सक्रियता दिखाते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रखें तथा उनके स्तर से की गई कार्रवाई की जानकारी क्षेत्रीय जनता और संबंधित सोशल मीडिया ग्रुपों में साझा करें।
क्षेत्रीय जनता का कहना है कि विद्युत समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उपभोक्ता अब संबंधित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की ओर समाधान की उम्मीद से देख रहे हैं।
उपभोक्ताओं ने पुनः आग्रह किया है कि विद्युत समस्या के समाधान के लिए प्रभावी पहल करते हुए की गई कार्रवाई से जनता को अवगत कराया जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस