शोभायात्रा के साथ निकली गणेश प्रतिमा, कछला घाट पर किया विसर्जन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गई भगवान गणेश की प्रतिमा का रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विसर्जन किया गया। इससे पहले ग्रामीणों ने गांव में गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। इसमें श्रद्धालु भजनों और जयकारों के साथ शामिल हुए। गांव निवासी प्यारेलाल के यहां गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद कई दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। रविवार को पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में कछला गंगा घाट के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान गणेश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। माहौल भक्तिमय बना रहा। कछला गंगा घाट पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमा का गंगा में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से भगवान गणेश के आगमन की कामना की। इस मौके पर रजत साहू, रोहित साहू, मोहित साहू, अर्जुन सिंह, प्यारेलाल, राज, सोनू, सुखबीर, सोमेंद्र आदि मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


