बदायूं
उसावां में टूटा हाईटेंशन लाइन का तार, बाइक पर गिरा; बाल-बाल बचा बाइक सवार
केशव गुप्ता
उसावां। रविवार रात करीब आठ बजे बिजलीघर तिराहे के पास उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब अकबरपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि तार बाइक के पिछले हिस्से पर गिरा और तत्काल बिजली की सप्लाई बंद हो गई।
बताया गया कि बाइक सवार अवधेश राठौर फेरी करके वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह बिजलीघर तिराहे के पास पहुंचे, अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनकी बाइक के पिछले हिस्से पर जा गिरा। तार गिरते ही विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने से बाइक सवार समेत आसपास मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


