बदायूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विजन तथा युवा शक्ति का नशामुक्त भारत के उद्देश्य को साकार करने के लिए मेरा युवा भारत बदायूं द्वारा 100 सप्ताह के राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में एस.के. स्पोर्ट्स फील्ड, बदायूं में युवाओं के लिए दौड़ कार्यक्रम एवं नशामुक्त भारत की शपथ व हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा स्वस्थ जागरूक एवं जिम्मेदार युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करना रहा इस अवसर पर युवाओं ने नशामुक्त भारत के समर्थन में शपथ ली और हस्ताक्षर कर अपने संकल्प को व्यक्त किया दौड़ गतिविधि के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली खेल एवं सकारात्मक सोच का संदेश भी दिया गया जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह द्वारा बताया गया कि 100 सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान युवाओं को जागरूकता सकारात्मकता खेल भावना और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास करेगा इस अवसर पर रविन्द्र पाल सिंह कार्यालय सहायक माणिक्य मौर्य बदायूं टॉक अफन राजपूत अजय सिंह गुरु चरण अजय सिंह ओमवीर दद्दा अमन सिंह आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


