9:27 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

गणेश विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा कुंवरगांव

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव। नगर कुंवरगांव में रविवार को गणेश विसर्जन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। डीजे की धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

शोभायात्रा में भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता,नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी, उनके पति अरविंद रावत, गुड्डू गुप्ता, अवनीश शंकधार, अजय सक्सेना, किशनवीर रावत, अनिल सिंह, बिजेंद्र पाल पाली, यशवीर सिंह गौतम, सत्यम शर्मा, शिवम शर्मा, डीजे संचालक ओमवीर समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल रहे। महिलाओं और बच्चों में भी शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस