बदायूं
बिनावर पुलिस ने 2.5 किलो डोडा चूर्ण के साथ आरोपी दबोचा, बाइक भी बरामद
केशव गुप्ता
बिनावर। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम डोडा चूर्ण नाजायज और काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश मौर्य पुत्र केदार मौर्य, निवासी ग्राम मरुआ, थाना मुसाझाग, बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को ग्राम रफियाबाद मोड़ के पास, कस्बा व थाना बिनावर से गिरफ्तार किया।
बरामदगी के आधार पर थाना बिनावर में मु0अ0सं0 241/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम शामिल रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


