बदायूं
अलापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 बोर तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को अवैध 12 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इरफान पुत्र नत्थू निवासी ग्राम भान्द्रा, थाना उसहैत, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में मु0अ0सं0 221/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना अलापुर में पूर्व में भी मु0अ0सं0 284/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
बरामदगी: एक 12 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस।
गिरफ्तारी टीम: थानाध्यक्ष सनी चौधरी थाना अलापुर पुलिस टीम के साथ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


