7:13 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना नव भारत साक्षरता कार्यक्रम

शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना नव भारत साक्षरता कार्यक्रम भी है जिसके अंतर्गत आज दिनांक 20/09/2026 दिन रविवार प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे सायं तक साक्षरता परीक्षा संपन्न कराई गई। साक्षरता परीक्षा में शामिल प्रतिभागियों को उनके पंजीकृत विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया । अधोहस्ताक्षरी द्वारा परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर संज्ञान लिया गया‌ समस्त संबंधित प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज प्रधानाध्यापक परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक एवं समस्त स्टाफ ने एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा संबंधी समस्त तैयारियां पूर्ण कर साक्षरता परीक्षा संपन्न कराई। तद् अनुसार हर 2 घंटे के अंतराल पर साक्षरता परीक्षा केंद्र से संबंधित गतिविधियों से संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्यालय को नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की अपडेट पहुंचती रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद साक्षरता परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों का विवरण महिला/ पुरुष वार एवं जाति वर्ग वार अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया गया। ब्लॉक कादरचौक में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए जहां कुल पुरुष 225 कुल महिला 475 कुल योग 700 लर्नर को परीक्षा के लिए पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज 225 पुरुषों ने और 474 महिलाओं ने कुल 699 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र प्राथमिक विद्यालय अन्तुईया पर कुल महिलाएं 20 पंजीकृत थी। आज सभी 20 महिलाओं ने अपनी परीक्षा उत्साह के साथ दी। यहां पर नोडल संकुल प्रभारी जमीर अहमद, काजिम अली, सुनीता देवी, मीना रानी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस