बदायूं
विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं को गति देने का आह्वान
केशव गुप्ता
दातागंज। सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज में दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों (BDC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ ने पंचायत प्रतिनिधियों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ धरातल पर उतारने का आह्वान किया।
बैठक में दातागंज ब्लॉक प्रमुख कुँवर अतेन्द्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’, समरेर ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना, उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, समरेर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


