6:16 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में इनर व्हील क्लब जुपिटर ने चलाया स्वच्छता अभियान

बदायूं

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में इनर व्हील क्लब जुपिटर ने चलाया स्वच्छता अभियान

केशव गुप्ता

बरेली। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत रेलवे के साथ इनर व्हील क्लब जुपिटर द्वारा रविवार को बरेली जंक्शन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुरादाबाद मंडल की डीआरएम श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के कर-कमलों द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान सैय्यद इमरान चिस्ती, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (प्रथम), बरेली जंक्शन की टीम तथा इनर व्हील क्लब जुपिटर की चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना के नेतृत्व में प्लेटफार्म एवं प्लेटफार्म के बाहर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
क्लब सदस्यों ने लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने और पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने में सहयोग करने की अपील की। अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में क्लब प्रेसिडेंट रचना सक्सेना, लाल बहादुर, वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शर्मा, एनजीओ प्रमुख शालू सक्सेना, नीरू सक्सेना, मनोज, अक्षत, सुलोचना आर्य, अंजू भारद्वाज सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस