5:59 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

जीएम ने किया बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण।

बदायूं

जीएम ने किया बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण।

ट्रेन सेट डिपो में 30 हजार का पुरस्कार दिया।

बरेली 20 सितंबर ।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रविवार को प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार के साथ बरेली सिटी-बमियाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जीएम ने रेलपथ, ओएचई, प्वाइंट एंड क्रॉसिंग, समपार फाटक और पुलों की स्थिति परखी। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार समेत मंडल के सभी शाखा अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद महाप्रबंधक ने सीबीगंज स्थित ट्रेन सेट डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरिंग स्किल प्लान, हैवी रिपेयर शेड, लाइट रिपेयर शेड, स्टोर रूम, लॉकर रूम, टूल रूम, महिला कक्ष और अग्निशामक यंत्रों को देखा। पिट लाइन पर मेमू रैक की कार्यप्रणाली और अनुरक्षण व्यवस्था की बारीकी से जांच की।

रेलकर्मियों से संवाद के दौरान जीएम ने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार से मेंटेनेंस को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और विश्वसनीय सेवा मिल सके। कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया। डिपो में किए जा रहे गुड वर्क और इनोवेशन की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 30 हजार रुपये का प्रशंसा पुरस्कार दिया।

निरीक्षण के बाद जीएम ने डिपो परिसर में पौधरोपण किया और स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।

इसके बाद उन्होंने सीबीगंज रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर आवासों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अंत में मंडल रेलवे चिकित्सालय इज्जतनगर का निरीक्षण किया। इमरजेंसी कक्ष, सर्जिकल आईसीयू, लेबर रूम, ओटी, पुरुष-महिला वार्ड, बाल एवं महिला चिकित्सा वार्ड, स्पेशल वार्ड, ओपीडी ब्लॉक और रैन बसेरा देखा। रेलकर्मियों और उनके आश्रितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस