5:59 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी- बरसाना से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की बाइक पेड़ से टकराई, दोनों गंभीर घायल।

बदायूं

उझानी- बरसाना से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की बाइक पेड़ से टकराई, दोनों गंभीर घायल।

उझानी, बदायूं 20 सितंबर ।

उझानी में बरसाना से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। यह हादसा छतुइया फाटक के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घायलों में से एक महंत दीपक मौर्य ने बताया कि वह अपने साथी के साथ राधा अष्टमी पर बरसाना दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। छतुइया फाटक के पास पहुंचते ही बाइक चला रहे साथी को झपकी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

हादसे की खबर मिलते ही उनके अन्य साथी वृंदावन से उझानी के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों घायल श्रद्धालु पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस