5:58 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद।

मैनपुरी

मैनपुरी पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद।

मैनपुरी 20 सितंबर ।

अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा को संबोधित किया और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की भूमिका और रणनीति पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जनसभा में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से संवाद हुआ।

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों पर अलग-अलग जनसभाएं और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों को पार्टी के विचारों, समानता, न्याय और सशक्तिकरण जैसे मुद्दों से अवगत कराया जाएगा।

कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। सभा में आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा भी साझा की गई।

मैनपुरी रिपोर्टर- अरुण कुमार

विज्ञापन एक्सप्रेस