शनिवार को दिल्ली में आयोजित हुए समारोह में विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग ने दिया यह सम्मान
पूर्व में भी मिल चुका है उन्हें भारत रत्न गौरव सम्मान
लोगों ने दी बधाई
Photo
बदायूं । दिल्ली प्रगति मैदान के पास स्थित नेशनल साइंस सेंटर के आडिटोरियम में 19 सितंबर को ” विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग ” के तत्वावधान में आयोजित सेमिनार मैं शांति तथा प्राचीन इतिहास एवं बुद्धिस्ट स्टडी के साथ ही सामाजिक कार्य करने पर आयोग ने बदायूं निवासी डॉक्टर राधेलाल बौद्ध को आयोग की ओर से शांति के क्षेत्र में नोबेल सम्मान प्रदान किया गया । इससे पूर्व में भी इसी आयोग द्वारा उन्हें भारत रत्न गौरव सम्मान देकर भी सम्मानित किया जा चुका है । आयोग की ओर से नोबेल सम्मान दिए जाने पर उनके शुभचिंतकों द्वारा खुशी जाहिर की है ।
सम्मान प्राप्त कर लौटे डॉक्टर राधेलाल बौद्ध ने बताया कि सेमिनार में देश के भिन्न-भिन्न प्रदेशों से ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों ने भाग लिया।यह सभी सम्मानित व्यक्ति अपने – अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं।इन सभी विभूतियों को उक्त आयोग द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में डी०एम० रोड,सिविल लाइन, बदायूं के रहने वाले सेवानिवृत प्रधानाध्यापक डॉक्टर राधेलाल बौद्ध को भी आमंत्रित किया गया था । उन्होंने बताया कि समारोह में भाग लेने पर उन्हें ” विश्व विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग ” ने अपनी तरफ से शांति के क्षेत्र में नोबेल सम्मान प्रदान किया । शांति तथा प्राचीन इतिहास एवं बुद्धिस्ट स्टडी के साथ ही सामाजिक कार्य करने हेतु उक्त आयोग का नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर राधेलाल बौद्ध ने कहा है कि उनके लिए यह बेहद ही गौरवशाली क्षण है । इसके पूर्व भी इसी आयोग द्वारा उन्हें डाक्ट्रेट की मानद उपाधि भी दी गई थी तथा इसी आयोग द्वारा उन्हें ” भारत रत्न गौरव सम्मान ” देकर सम्मानित किया जा चुका है। शांति के क्षेत्र में डाॅ० राधेलाल बौद्ध को मुख्य अतिथि पृथ्वी वज़ीर, अभिनेता बाॅलीवुड,एस०यू०आर०ए० फाउण्डेशन से पधारे अजय तिवारी, कैप्टन परम रंजन, विजय जी,ए०सी०पी०, दिल्ली पुलिस,राजदीप वर्मा इण्डियन नेवी, वीर चौधरी प्रसिद्ध हरियाणवी गायक तथा कमलकांत जैन , न्यायाधीश,किशोर न्यायालय ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। समारोह में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए लोगों को अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया । इधर डॉक्टर राधेलाल बौद्ध को यह सम्मान मिलने पर लोगों ने बधाई दी है और कहा है कि उनको यह सम्मान मिलना बदायूं के लिए भी गौरव की बात है ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


