5:58 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में ताश खेलने से रोकने पर युवक को पीटा, आंख के पास आई गंभीर चोट‌।

बदायूं

बिसौली में ताश खेलने से रोकने पर युवक को पीटा, आंख के पास आई गंभीर चोट‌।

बिसौली (बदायूं)20 सितंबर।

कोतवाली बिसौली क्षेत्र के ग्राम वीघा नंगला में ताश खेलने से मना करने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित जाहिद पुत्र बुद्धसेन निवासी वीघा नंगला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर को उसके मकान के पास गांव के कुछ लड़के ताश खेल रहे थे। उसी में उसके ही मोहल्ले का अफजाल पुत्र जुल्फकार भी शामिल था। जाहिद ने सभी को वहां ताश खेलने से मना किया।

आरोप है कि इस बात से नाराज होकर अफजाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे जमीन पर गिरा कर लात-घूंसों और डंडे से पीटा। किसी धारदार चीज से उसकी दाहिनी आंख के ऊपर भौंह के पास वार कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी अफजाल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ताहिर अली को सौंपी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस