5:19 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं-निर्माणाधीन मकान से सरिया, मोटर और पंखे चोरी, एक चोर रंगे हाथों पकड़ा, साथी फरार।

बदायूं

बदायूं-निर्माणाधीन मकान से सरिया, मोटर और पंखे चोरी, एक चोर रंगे हाथों पकड़ा, साथी फरार।

बदायूं 20 सितंबर।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चित्रांश नगर मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान से चोरी का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने एक चोर को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर का है। प्रार्थी संजय कुमार गोयल पुत्र सुरेशचन्द गोयल निवासी नेकपुर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि चित्रांश नगर मोहल्ले में दीपमाला पूर्व चेयरमैन के मकान के सामने उनका नया मकान बन रहा है।

घटना 19 सितंबर की सुबह की है। संजय अपने ठेकेदार मुकेश कुमार पुत्र राम सिंह निवासी अलापुर थाना अलापुर के साथ मकान देखने पहुंचे थे। अंदर घुसने पर देखा कि लोहे के सरिये के टुकड़े, टिल्लू पंप की मोटर, स्टार्टर, समरसेबल केबल, पंखा और टेबल फैन गायब थे।

आसपास पूछताछ और तलाश करने पर रेल की पटरी के पास झाड़ियों में दो व्यक्ति कट्टों में कुछ निकालते दिखे। लोगों की भीड़ जमा होने पर पूछताछ की तो एक व्यक्ति भाग गया, जबकि दूसरे को मौके पर पकड़ लिया। कट्टे खुलवाए तो उसमें से चोरी हुआ सारा सामान निकला।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र जमील अहमद निवासी ग्राम अलापुर थाना अलापुर जिला बदायूं बताया। उसने भागे हुए साथी का नाम अमित निवासी नेकपुर बताया है।

मकान मालिक और ठेकेदार आरोपी को मय माल के साथ थाने ले आए और तहरीर दी।

इस संबंध में थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भूप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस