बदायूं
बिल्सी -रास्ते से निकलने पर विवाद, दो महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटा, तीन पर FIR।
बिल्सी बदांयू 20 सितंबर।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव कटिन्ना में रास्ते पर निकलने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बिल्सी के गांव कटिन्ना निवासी नरेन्द्र पुत्र दरबारी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे गांव के रास्ते से न निकलने देने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि गांव के ही रामौतार पुत्र नन्हू, चितर पाल पुत्र पूरन और बृजमोहन पुत्र लक्ष्मी ने गाली-गलौज करते हुए उसके छोटे भाई की पत्नी रामभोली पत्नी विजेन्द्र उर्फ पप्पू को मारना-पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर बचाने आई उसकी पुत्रवधू मंजू लता को भी आरोपियों ने पीट दिया और थाने पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में रामभोली के दायें हाथ और मंजू लता के दायें पैर में चोटें आई हैं।
पीड़ित ने बताया कि उसी दिन थाने आकर मेडिकल परीक्षण कराया था। इलाज के बाद 18 सितंबर को वह दोबारा थाने पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
SHO बिल्सी ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


