बदायूं
उझानी पुलिस ने 10 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार किए।
उझानी, बदायूँ 20 सितंबर ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उझानी पुलिस ने आज 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों में विष्णु निवासी ग्राम बुर्रा फरीदपुर, शकील शाह निवासी मोहल्ला नझियाई मदीना कालोनी कस्बा उझानी, संजय निवासी मोहल्ला बहादुरगंज कस्बा उझानी, प्रदीप निवासी ग्राम पृथ्वी नगला, सतेन्द्र निवासी ग्राम गिरधरपुर, ज्ञान सिंह निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, डालचन्द्र निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, हरिशचन्द्र निवासी मोहल्ला मुरावन नगला, नेकसू निवासी ग्राम खजुरारा व राजेश निवासी ग्राम अमीरगंज शामिल हैं, जिन्हें नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अविनाश पुण्डीर राकेश कुमार, राजेश प्रताप,प्रवीन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रीतोष कुमार भूपेन्द्र सिंह, देववृत, हिमांशु सिरोही, अंकुश कसाना, नागेश कुमार, प्रशांत कुमार, सचिन कुमार, धर्मेन्द्र सिंह व शालेष चौधरी शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


