4:54 pm Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में ठगों का आतंक: दिनदहाड़े महिला से आधा तोला सोने के कुंडल ठगे, नगर में दहशत।

बदायूं

उझानी में ठगों का आतंक: दिनदहाड़े महिला से आधा तोला सोने के कुंडल ठगे, नगर में दहशत।

उझानी (बदायूं) 20 सितंबर ।

नगर में ठग बेखौफ होकर घूम रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी है। ताजा मामला मोहल्ला गंजशहीदा का है, जहां दो शातिर ठगों ने दिनदहाड़े एक महिला से आधा तोला सोने के कुंडल ठग लिए।

मोहल्ला गंजशहीदा निवासी सूरजवती पत्नी नरेश पाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह आज सुबह करीब 10 बजे डॉ. निहाल क्लीनिक के पास चक्की से आटा लेने गई थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझा लिया। लालच देकर कानों के कुंडल उतरवा लिए और एक रुमाल में लपेटकर रखने को कहा।

महिला ने जब कुछ देर बाद रुमाल खोलकर देखा तो होश उड़ गए। रुमाल में कुंडल नहीं थे, बल्कि कुछ सिक्के रखे थे। तब तक दोनों ठग मौके से फरार हो चुके थे।

नगर में दिनदहाड़े हो रही ठगी की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताते हैं कि कुछ दिन पहले ही स्टेशन रोड पर एक कपड़ा विक्रेता महिला से दो तोला के कंगन ठग लिए गए थे। उस घटना में ठगों की बाइक का नंबर सीसीटीवी में कैद भी हो गया था, लेकिन पुलिस आज तक उन तक नहीं पहुंच पाई।

नगर में लगातार हो रही ठगी की वारदातों से लोगों में दहशत है। पीड़िता सूरजवती ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस