राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में दिनांक 19 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाषण, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, तार्किक चिंतन तथा सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में सना परवीन ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय तथा तनिष्का गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में ऐंशिका प्रथम, शिफा द्वितीय तथा आलिया अफरोज तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में ऐंशिका ने प्रथम, आफरीन ने द्वितीय तथा सजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के नाम जनपद नोडल अधिकारी, उच्च शिक्षा, बदायूं को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किए गए हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा-भाव और राष्ट्र निर्माण की चेतना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. भावना सिंह (रेंजर्स लीडर) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में सलाहकार डॉ. वंदना एवं डॉ. वेदप्रकाश का सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


