बिसौली। शनिवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय पर अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की उन्होंने बिजली व्यवस्था की जानकारी ली तथा उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्या न हो इसके लिए विशेष निर्देश भी दिए। इस दौरान लाइन लॉस काम करने के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बकायादारों से बिल का भुगतान करने के लिए आग्रह करें और उसके बाद भी भुगतान न हो तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने राजस्व वसूली पर जोर देने की बात कही। इधर विद्युत विभाग द्वारा मॉर्निंग रेड में बिसौली एवं कस्बा मुड़िया धुरे की में अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस छापामारी अभियान में 85 बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीओ विकास राजपूत ने स्पष्ट कहा कि बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एकाउंटेंट करन सिंह, एसडीओ यश कुमार, एसडीओ बिसौली विकास राजपूत, रनवीर सिंह, मोहसिन, सुरजीत, नवीन, शुभम आदि उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


