ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव एवं हेमंत बघेल प्रधान ने किया स्वागत-अभिनंदनक्षेत्र के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद।
बरनाहल मैनपुरी 19 सितंबर।
ब्लॉक बरनाहल में शनिवार को विधायक तेज प्रताप यादव के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव एवं हेमंत बघेल प्रधान ने फूल-माला पहनाकर विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहकर विधायक का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े विषयों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, प्रधान हेमंत बघेल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मैनपुरी से अरूण कुमार।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


