5:51 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

घिरोर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

मैनपुरी 19 सितंबर।

घिरोर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच कर नियमानुसार समाधान किया जाए।

समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक विभाग के अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

मैनपुरी से अरुण कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन एक्सप्रेस