3:44 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं एएसपी ग्रामीण व एसडीएम सहसवान ने संबंधित अधिकारियों को दिए निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

बदायूं

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
एएसपी ग्रामीण व एसडीएम सहसवान ने संबंधित अधिकारियों को दिए निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

केशव गुप्ता

सहसवान। शनिवार को सहसवान तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं डॉ. ह्रदेश कठेरिया एवं एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा ने संयुक्त रूप से शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों ने मौके पर पहुंची शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर शिकायतों का न्यायोचित एवं विधिक तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराने का प्रयास किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सहसवान अशोक कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस