2:22 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में एनसीसी के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में एनसीसी के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वयं एवं समाज को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारत सरकार द्वारा निर्मित जागरूकता संबंधी विभिन्न वीडियो दिखाए गए। इन वीडियो के माध्यम से छात्राओं को नशे के विभिन्न प्रकारों, इसके शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों, नशे की लत के प्रारंभिक लक्षणों तथा इससे बचाव एवं रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं को यह भी समझाया गया कि नशे की आदत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, सामाजिक जीवन एवं संपूर्ण समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

इस अवसर पर एनसीसी सीटीओ अवनीषा वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे के विरुद्ध जागरूकता और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी, विशेष रूप से छात्राएँ, स्वयं को नशे से दूर रखते हुए अपने परिवार और समाज में भी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे नशे के किसी भी रूप को स्वीकार न करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में छात्राओं ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरूकता, आत्म-संयम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट —-

विज्ञापन एक्सप्रेस