11:38 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

जनसुनवाई में विधायक ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

जनसुनवाई में विधायक ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को विधायक हरीश शाक्य ने जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगर से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी समाधान कराया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े और उन्हें समय से राहत मिल सके। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जनता की सेवा, क्षेत्र का विकास और लोगों का विश्वास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुःख में वह सदैव साथ खड़े हैं और क्षेत्रवासियों के प्रत्येक कार्य के लिए पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, अर्जुन सिंह चौहा, मुकेश कुमार सिंह, सोनू सिंह, राहुल शाक्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस