11:17 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे 23वें विशाल गणेश महोत्सव में आज कथा को विश्राम दिया गया

आज श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे 23वें विशाल गणेश महोत्सव में आज कथा को विश्राम दिया गया । कथा व्यास मनु प्रिया जी ने कहा कि भगवान की कथा तो अनंत है इसका समापन तो नहीं कर सकते लेकिन विश्राम दिया जाता है । इसलिए आज की कथा को 23वें गणेश महोत्सव की कथा को विश्राम दिया जा रहा है । अगली बार फिर से श्री गणेश महोत्सव में आपको श्री गणेश महापुराण की अनंत कथाएं श्रवण होंगी । इस अवसर पर आज कथा व्यास मनु प्रिया जी का व्यास पूजन भी किया गया । कमेटी के सभी सदस्यों ने मनु प्रिया जी को अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार फल, पुष्प ,मुद्रा ,भेंट करके उनका व्यास पूजन किया कथावाचक मनु प्रिया जी ने सभी गणेश भक्तों को सुख सौभाग्य धन-धान्य प्राप्त करने के लिए आशीर्वाद भी प्रदान किया ।उन्होंने कहा कि श्री गणेश सेवा मंडल के सभी सदस्य इसी तरह गणेश का उत्सव मनाते रहे और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करते रहें । आज की कथा में राधा अष्टमी के पावन पर्व पर छप्पन भोग श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से लगाए गए जिसका आयोजन युवा गणेश सेवा मंडल के युवाओं द्वारा किया गया ।
आज श्री गणेश सेवा मंडल के युवा सदस्यों के द्वारा पंडाल में डांडिया नृत्य किया गया जो आज के कार्यक्रम में विशेष आकर्षण की प्रस्तुति रहे डांडिया में सभी सदस्यों ने आनन्द उठाया।
आज की कथा में संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय , सुनील गुप्ता , सुनील वार्ष्णेय, संतोष गुप्ता , मनोज वैश्य, पंकज शर्मा , अवनेश साहू, नितेश वार्ष्णेय , केशवनाथ वैश्य , लक्ष्मी साहू एवं राहुल राठौर मयुर साहू मोहित साहू, अचल शर्मा , अभिषेक गुप्ता शिवम् गुप्ता, लव कुमार, शुभी गुप्ता, गुन गुन, कात्यायनी, कृष्णा आदि उपस्थित रहे। संस्था के महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि कल 19 सितंबर को ब्रज की कलाकारों के द्वारा रासलीला का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बदायूं की धर्म प्रेमी जनता से ब्रज की रासलीला में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस