9:40 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

समर्थ मॉड्यूल आधारित उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय फेरे का समापन।

आज दिनाँक 18 सितम्बर 26 को डाइट बदायूँ में समर्थ मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण का द्वितीय फेरा सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य डाइट श्री राकेश कुमार सर ने प्रतिभागियों से कहा कि प्रधानाध्यापक विद्यालय के विकास में एक महत्वपूर्ण रोल अदा करता है उसे शिक्षको,बच्चों, अभिभावकों और विभागीय दिशा निर्देशों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
प्रशिक्षण में सन्दर्भदाताओं द्वारा प्रधानाध्यापक के कार्य क्षेत्रों शैक्षणिक, प्रशासनिक,सामुदायिक सहभागिता,वित्तीय प्रबंधन,पी एम पोषण योजना, आई सी टी का प्रयोग,इन्सपायर अवार्ड के पंजीकरण,राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित परीक्षा आवेदन, स्वच्छ विद्यालय के पंजीकरण ,सक्रिय श्रवण,तनाव एवम तनाव प्रंबंधन पर पी पी टी के माध्यम से सभी उपस्थित प्रतिभागियों को समर्थ प्रधानाध्यापक बनने पर बल दिया गया।
प्रशिक्षण मे फ़रहत हुसैन, प्रभाकर सक्सेना,प्रभात कुमार,आमिर फारूक,राजवीर सिंह, राजीव जौहरी ,अजीत रस्तोगी,और अनुज सक्सेना ने सन्दर्भदाता की भूमिका मे कार्य किया।
इस अवसर नन्द किशोर पाठक, रोहित सक्सेना,ममता चौधरी,राजेश सक्सेना,प्रवीण कुमार,राजीव भटनागर,संजय पराशर, मोहम्मद ज़ीशान,पंकज वर्मा,सोमेंद्र सिंह,दानवीर सिंह,अज़रा परवीन आदि जनपद के सभी विकास क्षेत्रों से आये 116 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस