9:39 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम

दिनांक 18 सितंबर 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नगर पालिका परिषद बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति शपथ तथा स्वच्छ पाठशाला: युवा फॉर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं स्टाफ को व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आईटीसी मिशन सुनहरा कल टीम द्वारा विद्यार्थियों को कचरा पृथक्करण, कचरा प्रबंधन नियम 2026, RRR (Reduce, Reuse, Recycle), प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। नशामुक्ति शपथ के बाद छात्राओं को बताया गया कि गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना, कचरे का उचित निस्तारण करना तथा पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं का उपयोग करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। साथ ही बच्चों को अपने घर, महाविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो. मनोज कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ बृजेश कुमार, NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋषभ भारद्वाज, श्री सीताराम व श्री रोहित कुमार तथा आइटीसी मिशन सुनहरा टीम से नवीन विद्यार्थी, शशिकान्त, हरजीत सिंह, मोहम्मद अतीक़, मोहम्मद आसिफ, लवलेश चौहान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस