9:40 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

सालारपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र सालारपुर पर आज ‘उमंग कार्यक्रम’ के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान/उप शिक्षा निदेशक राकेश कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार ,खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनेकपाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर पर बाल-कविता सुनाओ, कहानी सुनाओ, सामान्य ज्ञान (कक्षा 4 एवं 5) तथा अंग्रेजी डिक्टेशन और उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषण, वाद-विवाद (हिंदी/अंग्रेजी), सामान्य ज्ञान (कक्षा 6, 7 एवं 8) तथा अंग्रेजी डिक्टेशन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में आयत (औरंगाबाद माफी),जैनब(लाही फरीदपुर),मो०आदिल(बिनावर),लवी चौहान (बरखेड़ा),दरक्शा(सालारपुर)ने प्राथमिक स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं इकरा(लाही फरीदपुर), वेदान्त (बिनावर),सेजल(बिनावर), मुशाहिद अली(लाही फरीदपुर),विकास(युसुफ नगर), अनमोल (बिनावर) ने उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग), जनपद बदायूं के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, सह जिला संयोजक एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अंकुर कुमार, ब्लॉक महामंत्री सुधीर साहू, ब्लॉक मीडिया प्रभारी प्रशान्त वर्मा, शशि परिहार, रीता रानी, आयुषी पाराशरी, निशान्त शर्मा, यीयुत्स जयंत एवं शिवओम शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिताओं का पर्यवेक्षण एआरपी शुभम वशिष्ठ, अनुभव सिंह एवं रूद्राक्ष उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।
वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं सफल संचालन के लिए गठित निर्णायक मंडल में प्रशान्त वर्मा, सुधीर साहू, आयुषी पाराशरी, राजवीर तरंग, मयंक गुप्ता, अंकुर कुमार, मोहर सिंह, स्वालिहा खातून, इल्यास इदरीसी, तनुज पटेल, युसुफ नवी, निशान्त शर्मा, रितु शर्मा, सचिन सक्सेना, प्रीति माहेश्वरी आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में उ० प्रा० शि० संघ के जिला अध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा, प्रा० शि० संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार एवं अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस